राम नाम गंगा स्नान सारे बोलो राम राम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन राम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राम नाम गंगा स्नान सारे बोलो राम राम राम,

सारे बोलो राम राम राम, सारे बोलो राधे श्याम ,

राम नाम गंगा स्नान सारे बोलो राम राम राम॥

राम नाम जपा मीराबाई ने,

राधे श्याम जपा मीराबाई ने,

प्याले में दिखे घनश्याम सारे बोलो राम राम राम...

राम नाम जपा द्रोपत नारी ने,

राधे श्याम जपा द्रोपत नारी ने,

साड़ी में दिखे घनश्याम सारे बोलो राम राम राम.....

राम नाम जपा कर्मा वाई ने,

राधे श्याम जपा कर्मा वाई ने,

खिचड़ी पे आए घनश्याम सारे बोलो राम राम राम.....

राम नाम जपा नरसी भगत ने,

राधे श्याम जपा नरसी भगत ने,

पटली पर आये घनश्याम सारे बोलो राम राम राम.....

राम नाम जपा मोरध्वज ने,

राधे श्याम जपा

आरे पे देखें घनश्याम सारे बोलो राम राम राम.....

राम नामजपा सब भक्तों ने,

राधे श्याम जपा सब भक्तों ने,

सत्संग में मिले घनश्याम सारे बोलो राम राम राम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।