कहते हैं सब वेद पुराण

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

कहते हैं सब वेद पुराण,

सुनो लगा कर तुम भी ध्यान,

छोटी सी कहानी है सियाराम की.....

जनकपुरी में आए राम,

तोड़ा धनुष किया है विश्राम,

वरमाला की बारी है सियाराम की,

छोटी सी कहानी है सियाराम की.....

कोप भवन में आए राम,

केकई ने मांगे वरदान,

वन की तैयारी है सियाराम की,

छोटी सी कहानी है सियाराम की.....

पंचवटी में आए राम,

स्रूपनखा की काटी है नाक,

युद्ध की तैयारी है सियाराम की,

छोटी सी कहानी है सियाराम की.....

लंकापुरी में आए राम,

मेघनाथ को मारा राम,

रावण की तैयारी है सियाराम की,

छोटी सी कहानी है सियाराम की....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।