पार्वती शंकर से बोली कथा सुना दो मोए

पारंपरिक
महादेव कथा शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

नींद तुझे बेच आऊं, जो कोई ले ले मोल,

आलस तुझे बेच आऊ, जो कोई ले ले मोल॥

पार्वती शंकर से बोली कथा सुना दो मोए,

शंकर जी ने कथा सुनाई पार्वती गई सोए,

नींद तुझे बेच आऊं....

सीता जी लक्ष्मण से बोली प्यास लगी है मोए,

लक्ष्मण जी जल भरने गए हैं सीता गई है सोए,

नींद तुझे बेच आऊं....

रंग महल में दीप जले हैं जगमग जगमग होय,

कृष्ण जी महलों में आए राधा गई हैं सोए,

नींद तुझे बेच आऊं....

या जागे कोई योगी भोगी या जागे कोई मोर,

या जागे कोई संत फकीरा लगी राम से डोर,

नींद तुझे बेच आऊं....

सब सखियां पंडित से बोली कथा सुना दो मोए,

पंडित जी ने कथा सुनाई सखियां गई है सोए,

नींद तुझे बेच आऊं....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।