मेरे भोले बाबा तुझसे मांगू मैं क्या

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

दे दो चरणों में बस,

अब जगह ऐ बाबा,

तेरे चरणों में आके,

मजा आ गया,

मेरे भोले बाबा,

तुझसे मांगू मैं क्या,

तूने सब कुछ दिया है,

मजा आ गया॥

तेरी कृपा से ही,

मेरा घर बार है,

सिर्फ तेरी दया से,

ये संसार है,

एक वरदान दे दो,

प्रभु तुम मुझे,

तेरी भक्ति करूँ,

बस मजा आ गया,

मेरे भोलें बाबा,

तुझसे मांगू मैं क्या.....

भोले भंडारी तुम,

मेरे गुरुवर भी हो,

ब्रम्हा विष्णु किशन,

तुम ही रघुवर भी हो,

तुम हो देवों के देव,

महादेव भोले नाथ,

करलू दर्शन तेरे तो,

मजा आ गया,

मेरे भोलें बाबा,

तुझसे मांगू मैं क्या.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।