देखो जी मेरा श्याम आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्रेमियों मंगल गाओ प्रेमियों,

प्रेमियों मंगल गाओ प्रेमियों,

होकर लीले असवार,

देखो जी मेरा श्याम आया,

भक्तों पे लुटाने प्यार,

देखो जी मेरा श्याम आया॥

आज सारे, भक्तों को बुलाओ,

जैकारा लगाओ मेरे श्याम का

दिल की बातें कह जाएँ,

मन में कुछ ना रह जाएँ,

सब की सुनेगा सरकार लखदातार,

सच्चे दिल से लगा ले गुहार,

देखो जी मेरा श्याम आया,

भक्तों पे लुटाने प्यार,

देखो जी मेरा श्याम आया॥

माथे टीका रोली लगा दो,

गजरा पहनाओ मेरे श्याम को,

मोर मुकुट सर पहनाओ,

बागा पचरंगी लाओ,

आज गज़ब करो सिंगार रे श्रृंगार,

और इत्र की हो बौछार,

देखो जी मेरा श्याम आया,

भक्तों पे लुटाने प्यार,

देखो जी मेरा श्याम आया॥

बागों से फूल मँगाओ राहों में,

बिछा दो मेरे श्याम की,

सिंहासन मंगवाओ जी ,

श्याम को उसपे बिठाओ जी,

लाओ भोग का भर भर थाल,

भर भर थाल,

गोलू मिलके करे मनुहार,

देखो जी मेरा श्याम आया

भक्तों पे लुटाने प्यार,

देखो जी मेरा श्याम आया॥

प्रेमियों मंगल गाओ प्रेमियों,

प्रेमियों मंगल गाओ प्रेमियों,

होकर लीले असवार,

देखो जी मेरा श्याम आया,

भक्तों पे लुटाने प्यार,

देखो जी मेरा श्याम आया,,,,,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।