मेरे राधा रमण सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे राधा रमण सरकार,

तू इतना ना करियो श्रृंगार

नज़र तोहे लग जायेगी,

मेरे प्यारे नज़र तोहे लग जायेगी॥

नैनं सोहे कजरा काला,

गल विराजे वैजन्ती माला,

तेरी लट लटके घुँघराल,

तू इतना ना करियो श्रृंगार,

नज़र तोहे लग जायेगी,

मेरे प्यारे नज़र तोहे लग जायेगी॥

मोर मुकुट कानो में कुण्डल,

होंठो पे मुरली नैनो में काजल

तेरी लूँ नज़र उतार,

तू इतना ना करियो श्रृंगार

नज़र तोहे लग जायेगी,

मेरे प्यारे नज़र तोहे लग जायेगी॥

जब जब देखूं छवि ये तुम्हारी,

वारि जाऊं तो पे बांके बिहारी

तेरे चरण कमल बलिहार,

तू इतना ना करियो श्रृंगार

नज़र तोहे लग जायेगी,

मेरे प्यारे नज़र तोहे लग जायेगी॥

मेरे राधा रमण सरकार,

तू इतना ना करियो श्रृंगार

नज़र तोहे लग जायेगी,

मेरे प्यारे नज़र तोहे लग जायेगी॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।