बंसी वाले की दुनिया दीवानी हो गयी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्रेम की दीवानी राधा रानी हो गई,

बंसी वाले की दुनिया दीवानी हो गयी॥

मिठी मुरली मधुर बजावे री,

नीद चुरावे मोहन चैन चुरावे री,

मुरली की धुन पे मैं मस्तानी हो गई,

मुरली वाले की दुनिया दीवानी हो गयी॥

मोर मुकुट तेरी लट घुघराली,

बांकी अदा पे मैं जाऊं बलहारी,

सावली सूरत लुभानी हो गई,

मुरली वाले की दुनिया दीवानी हो गयी॥

तिरछे नैनो से ये जादू चलावे रे,

निरमोही तोहे तरस ना आवे रे,

दुनिया को भूल में अजानी हो गई,

मुरली वाले की दुनिया दीवानी हो गयी॥

ओ कान्हा अब दर्श दिखा जा,

भक्त कहे आ के दिल में समा जा,

तेरे नाम मेरी जिंदगानी हो गई,

मुरली वाले की दुनिया दीवानी हो गयी॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।