श्याम पत्थर ना मारो बुरी बात है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम पत्थर ना मारो बुरी बात है,

सब बना खेल मेरा बिगड़ जाएगा॥

फूट जाएगी मटकी मेरे सामने,

देगी सासुलिया गाली बताऊं तुझे,

और माखन भी सारा बिखर जाएगा,

सब बना खेल मेरा बिगड़ जाएगा.....

नंद बाबा के तुम लाडले लाल हो,

तुमको माखन की कोई कमी ही नहीं,

माखन खा लो नहीं तो पिघल जाएगा,

सब बना खेल मेरा बिगड़ जाएगा....

माखन खाना है खा लो मेरे सामने,

लूटना फेंकना मुझको भाता नहीं,

माखन इतना है खा के तू झिक जाएगा,

सब बना खेल मेरा बिगड़ जाएगा....

मां यशोदा से करूंगी शिकायत तेरी,

गलती उसको मैं सारी बताऊं तेरी,

पीटते पीटते नशा सब उतर जाएगा,

सब बना खेल मेरा बिगड़ जाएगा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।