मेरी मईया की सरकार

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मेरी मईया की सरकार,

ये कहता जग सारा,

जग सारा, जग सारा,

मेरी मईया की सरकार,

ये कहता जग सारा।।

जब से मईया तेरा ध्यान लगाया,

धन घर दौलत सब कुछ पाया,

मेरी मईया की सरकार,

ये कहता जग सारा।।

दिल से मईया तेरा भवन सजाया,

भवन सजाया मईया तेरा कीर्तन कराया,

मेरी मईया की सरकार,

ये कहता जग सारा।।

भक्तो के दुखड़े मईया मिटाती,

शेर पे सवार होके मईया घर आती,

मेरी मईया की सरकार,

ये कहता जग सारा।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।