तेरा प्यार जिसने पाया वो तेरा हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा प्यार जिसने पाया वो तेरा हो गया,

मैं हो गई हूं तेरी तू मेरा हो गया,

जब देखा था तुझको दिल तेरा हो गया,

ओ सांवरे तू दिलों का लुटेरा हो गया,

मैं हो गई हूं तेरी तू मेरा हो गया॥

तेरी ईक नजर ने वो हालत बना दी,

यह ढूंढे तुम्हें ऐसी नजरें बना दी,

ओ वृन्दावन वाले दाता जादू तेरा हो गया,

मैं हो गई हूं तेरी तू मेरा हो गया॥

सिवा प्यार के और कुछ भी ना चाहू,

तुम्ही से है भगवन तुम्ही को ही मांगू,

जायेंगे प्यार लेके इरादा हो गया,

मैं हो गई हूं तेरी तू मेरा हो गया॥

तेरे भोले मुखड़े का दिल है दीवाना,

तुम ही प्राण मेरे तुम्ही को है पाना,

गलियों में तेरी आके दिल मेरा खो गया,

मैं हो गई हूं तेरी तू मेरा हो गया॥

तेरा प्यारा मुखड़ा मुझे बहुत भाया,

मेरे दिल में तू ही है तू ही समाया,

यह हो गए हैं मेरे इशारा हो गया,

मैं हो गई हूं तेरी तू मेरा हो गया॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।