श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला,

मेरे परिवार को है गुज़ारा मिला,

काले बादल दुखों के हैं गिरते नहीं,

मेरी नैया को उसका किनारा मिला,

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला।

तेरे रहते कोई बाल बांका करे,

तेरे प्रेमी को डर ये रहता नहीं,

मुश्किलें आने से पहले टल जाती हैं,

एक कतरा भी आंसू का बहता नहीं,

इस ज़माने को मैं कहती हूँ गर्व से,

रहनुमा मुझको प्राणो से प्यारा मिला,

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला।

तुम मिले तो कमी क्या मुझे सांवरे,

एक मुर्दे को है ज़िन्दगी मिल गई,

ये तो किस्मत मेरी तू मेरा हो गया,

श्याम तेरी मुझे बंदगी मिल गई,

तेरे दीदार से दिल तो गुलज़ार है,

हर घड़ी सर पे साया तुम्हारा मिला,

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला।

प्रेम का तार टूटे नहीं सांवरे,

हाथ हाथों से छूटे नहीं सांवरे,

करना इतनी दया दासी पर साँवरे,

प्रीत गागर ये फूटे नहीं सांवरे,

तेरा रहमो करम तेरे चोखानी को,

हर कदम पे ख़ुशी का नज़ारा मिला,

श्याम तेरी कृपा का सहारा मिला।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।