बजरंगी तुझे मैं गावूं ,तेरी जय होये

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बजरंगी तुझे मैं गावूं , तेरी जय होये I

तेरा हर पल ध्यान लगाऊं , तेरी जय होये II

करते सबका कल्याण , तेरी जय होये I

देवो में देव महान , तेरी जय होये II

तुझे दिल में मैं बैठाऊँ , तेरी जय होये I

तेरा हर पल दर्शन पाऊं , तेरी जय होये ी

संकटमोचन हनुमान , तेरी जय होये I

देवो में देव महान , तेरी जय होये II

तुम इष्ट मेरे हनुमंता , तेरी जय होये I

तेरे चरण पडूँ भगवंता , तेरी जय होये II

तेरे दर पर शीश झुकाऊं , तेरी जय होये I

अपने सोये भाग जगाऊँ , तेरी जय होये II

अब तो रख लो मेरा ध्यान , तेरी जय होये I

देवो में देव महान , तेरी जय होये II

बजरंगी तुझे मैं गावूं , तेरी जय होये I

तेरा हर पल ध्यान लगाऊं , तेरी जय होये II

भजन रचनाकार : ज्योति नारायण पाठक

(मोब: ९५९८०५०५५१)

वाराणसी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।