आके देखो एक बार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कितनो की बिगड़ी है बनती,

आके देखो एक बार,

सूखे में नाव कैसे चलती,

आके देखो एक बार।

हारों को मिलता सहारा,

आके देखो एक बार,

कितनो को इसने उबारा,

आके देखो एक बार।

उलझे जो धागे सुलझते,

आके देखो एक बार,

बिगड़े जो रिश्ते संवरते,

आके देखो एक बार।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।