सारी दुनिया में मच रहा शोर

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया में मच रहा शोर, गणपती मेरा है.....-4

बल बुद्धि के तुम हो दाता,

रिद्धि सिद्धि के तुम हो दाता,

देखो गूंजे.... जय जयकार गणपती मेरा है,

सारी दुनिया में मच रहा शोर, गणपती मेरा है....

सब देवो में देवा पहले,

भक्त है देखो तुम्हे मनाये,

भोग लगाकर लड्डुओं का,

देवा दिल से तुम्हे बुलाये,

तुम महादेव... के लाल, लाल अब मेरा है,

सारी दुनिया में मच रहा शोर, गणपती मेरा है....

एक दन्त दयावंत, चार बूजाधारी,

माथे पे तिलक सोहे, मूसे की सवारी,

करे वंदन... बारम्बार, गणपती मेरा है,

सारी दुनिया में मच रहा शोर, गणपती मेरा है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।