गुजरी तेरी कृपा से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गुजरी तेरी कृपा से प्रभु जिंदगी,

बाकी जितनी बची वो गुजर जाएगी,

हौंसला है मुझे इक तेरा सांवरे,

मेरी कश्ती तूफानों में तर जाएगी,

गुजरी तेरी कृपा से प्रभु जिन्दगी,

बाकी जितनी बची वो गुजर जाएगी॥

मैं भला हूँ बुरा हूँ प्रभु जैसा हूँ,

जैसा तुमने बनाया प्रभु वैसा हूँ....-2

तेरे रंगो में इतनी है ताकत प्रभु,

सुनी तस्वीर रंगो से भर जाएगी,

गुजरी तेरी कृपा से प्रभु जिन्दगी,

बाकी जितनी बची वो गुजर जाएगी॥

मेरे कर्मो पे रखना प्रभु तुम नजर,

पाप मुझमे ना हो सांवरे उम्र भर.....-2

तेरी छतरी के निचे रहूंगा अगर,

दुःख की बारिश भी आई गुजर जाएगी,

गुजरी तेरी कृपा से प्रभु जिन्दगी,

बाकी जितनी बची वो गुजर जाएगी॥

मेरी भूलो को तुमने भुलाया सदा,

अपने चरणों से मुझको लगाया सदा....-2

नाम तेरा प्रभु मेरी पहचान हो,

मेरे बच्चो की किस्मत संवर जायेगी,

गुजरी तेरी कृपा से प्रभु जिन्दगी,

बाकी जितनी बची वो गुजर जाएगी॥

उन पलों का करू मैं सदा शुक्रियां,

तूने बाबा मुझे जब शरण में लिया....-2

‘रोमी’ भूले ना रहमत तेरी सांवरे,

ज्यादा बोलूंगा आंखे ये भर जाएगी,

गुजरी तेरी कृपा से प्रभु जिन्दगी,

बाकी जितनी बची वो गुजर जाएगी.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।