आज राम मेरे घर आएंगे

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

आज राम मेरे घर आएंगे,

मेरे कुटिया के भाग खुल जाएंगे,

आज राम मेरे घर आएंगे॥

भीलनी से मिलने उनके घर पर गए,

भाग सबरी की जीवन सदा तर गए,

मन मे है आसरा, राह पर हूँ खड़ा,

मेरे घर मे भी रघुवर आएंगे,

आज राम मेरे घर आएंगे....

मैं तो जीवन बिताऊँ तेरे राह में,

प्राण तज दूंगा मैं तो तेरे आह में,

लेके ताम्बूल सुमन, करने बैठे पूजन,

तेरे संग में उम्र अब बिताएंगे,

आज राम मेरे घर आएंगे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।