सांवरे तू बन गया है मेरी जान

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जबसे लागी लगन,

हर घडी रहता है मन मगन,

तुझको देखे बिना चैन पाए ना मेरे नयन,

तुझको देखूं तो होंठों पे आती है मुस्कान,

सांवरे तू बन गया है मेरी जान॥

मेरे दिल में एक तेरी ही तस्वीर है,

तू ही ज़िन्दगी है तू ही तक़दीर है,

बिन तेरे कुछ नज़र अब तो आता नहीं,

तेरे बिन कुछ भी मुझको अब भाता नहीं,

श्याम श्याम रटती हैं हर घड़ी मेरी ये जुबां

साँवरे तू बन गया है मेरी जान॥

रूठ जाए जितना चाहे ज़माना सांवरे

तू मगर मुझसे ना रूठ जाना सांवरे

तू साथ है तो बाबा क्या बात है

तनव सिंह को बस तुझपे ही विश्वास है

कपिल लाड़ली करती रहेगी तेरा गुणगान

साँवरे तू बन गया है मेरी जान.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।