भक्ति कर लेना ईश्वर की

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

भक्ति कर लेना ईश्वर की बंदे हंस हंस के,

बंदे हंस हंस के मुख से बोल बोल के,

भक्ति कर लेना ईश्वर की बंदे हंस हंस के॥

अरे तुम करके देखो ख्याल,

एक दिन खा जाएगा काल,

अरे यह दुनिया है जंजाल मरोगे फस फस के,

भक्ति कर लेना ईश्वर की बंदे हंस हंस के॥

हो गए बड़े-बड़े ये वीर,

जल गए अग्नि बीच शरीर,

मारे काल बलि ने तीर उनके कस कस के,

भक्ति कर लेना ईश्वर की बंदे हंस हंस के॥

माया ममता रफन दुनाली,

मारे रावण से बलशाली,

यह संसार है नागिन काली खा गई डस डस के,

भक्ति कर लेना ईश्वर की बंदे हंस हंस के॥

ये भक्त कहे मतवाला,

तू पी ले राम नाम का प्याला,

दिल में हो जाएगा उजाला ज्योति जल जल के,

भक्ति कर लेना ईश्वर की बंदे हंस हंस के॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।