बस यही है बाबा अब सपना मेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आँख खुलते ही,

दर्शन हो जाए तेरा,

बस यही है बाबा,

अब सपना मेरा,

लोग कहते हैं,

तू है दयालु बड़ा,

शरण तेरी आके,

मैं ये कहता सदा,

आँख खुलते ही,

दर्शन हो जाए तेरा,

बस यही है बाबा,

अब सपना मेरा।

लूट जाए तेरी चाहत में,

बेटा तेरा,

बाबा तू है स्वामी,

मैं दास तेरा,

लोग कहते हैं,

तू सुनता है सबकी रे,

खाटू में जो बिराजे,

वो श्याम मेरा,

आँख खुलते ही,

दर्शन हो जाए तेरा,

बस यही है बाबा,

अब सपना मेरा।

फूलों से है सजा,

ये दरबार तेरा,

इत्र की खुशबु से,

महके खाटू सारा,

नजर लग ना जाए,

क्योंकि तू है प्यारा,

आ लगाऊं बाबा तुझको,

टीका काला,

आँख खुलते ही,

दर्शन हो जाए तेरा,

बस यही है बाबा,

अब सपना मेरा।

हारे का है सहारा,

तू श्याम मेरा,

दुःख को सुख में बदलता,

ये काम तेरा,

खाली झोली लेके जो,

आता यहाँ,

सच्चे मन से जो माँगे जो,

तू करता पूरा,

आँख खुलते ही,

दर्शन हो जाए तेरा,

बस यही है बाबा,

अब सपना मेरा।

दुनियादारी से मुझको,

अब क्या है लेना,

दर्शन तेरे को तरसे,

मेरे दो नैना,

हाथ जोड़ के द्वारे,

तेरे मैं खड़ा,

कर दो बाबा मेरा भी,

तुम सपना पूरा,

आँख खुलते ही,

दर्शन हो जाए तेरा,

बस यही है बाबा,

अब सपना मेरा।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।