काम संवारो सबके श्री गणेश

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

काम संवारो सबके श्री गणेश,

जीवन के सारे मिटा दो कलेश.....-2

मूषक की करके सवारी आ जाओ,

विनायक जी का धर के भेष,

जीवन के सारे मिटा दो कलेश,

काम संवारो सबके श्री गणेश,

जीवन के सारे मिटा दो कलेश.....

देवो में कोई भी नही देव तुमसा,

सब देवो में सबसे विशेष,

जीवन के सारे मिटा दो कलेश,

काम संवारो सबके श्री गणेश,

जीवन के सारे मिटा दो कलेश.....

घर आंगन को हमने सजाया,

आकर हमको दो आदेश,

जीवन के सारे मिटा दो कलेश,

काम संवारो सबके श्री गणेश,

जीवन के सारे मिटा दो कलेश.....

गौराजी के प्यारे शिवजी के दुलारे,

खुशियों का लाओ गणपति संदेश,

जीवन के सारे मिटा दो कलेश,

काम संवारो सबके श्री गणेश,

जीवन के सारे मिटा दो कलेश.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।