श्री मंजू बाईसा ने रचाया एक नया इतिहास

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - गाड़ी छोड़के पैदल चलना

श्री मंजू बाईसा ने रचाया, एक नया इतिहास,

भक्तजनों के दिल मे किया, श्री बाबोसा का वास॥

बाबोसा की कृपा पाकर, कर दिया बड़ा कमाल,

जिसको दी तांती भभूति, हो गया वो मालामाल,

बाबोसा के नाम से जिनकी, चलती है हर सांस,

भक्तजनों के दिल मे किया, श्री बाबोसा का वास॥

बाबोसा के दिव्य स्वरूप को, बाईसा में देखा,

जो भी करले दर्शन इनके, चमके किस्मत रेखा,

बाबोसा के रूप में बाईसा, कभी करती नही निराश,

भक्तजनों के दिल मे किया, श्री बाबोसा का वास॥

परम् आराधिका बाईसा को, हम करते है प्रणाम,

दिलबर प्राची की जुबा पे, श्री बाबोसा का नाम,

कलयुग के अवतारी बाबोसा, पूरी करते हर आस,

भक्तजनों के दिल मे किया, श्री बाबोसा का वास,

श्री मंजू बाईसा ने रचाया, एक नया इतिहास,

भक्तजनों के दिल मे किया, श्री बाबोसा का वास......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।