चलो रे खाटू उठाओ निशान

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चलो रे खाटू उठाओ निशान,

बाबा ने हमको बुलाया है,

चलो रे खाटू उठाओ निशान,

बाबा ने हमको बुलाया है,

सारे जग का है वो तारणहार,

बाबा ने हमको बुलाया है…………

जिन नैनों में श्याम की ज्योति,

उन नैनों से बरसे मोती,

खाटू में बैठा वो श्याम धणी है,

उसकी कृपा से ये दुनियां चली,

जल्दी रींगस से ले आओ निसान,

बाबा ने हमको बुलाया है,

जय श्री श्याम, बोलो जय श्री श्याम…….

छाई है देखो खुशहाली,

आई है रुत भक्ति वाली,

हर भक्तों को दर्शन दीये,

आया है जो बनके सवाली,

अब ना ठहरो, उठाओ निसान,

आया है जो बन के सवाली,

बाबा ने हमको बुलाया है,

जय श्री श्याम, बोलो जय श्री श्याम…….

मन में है खाटू नगरीया,

उड़ जाऊं मैं बनके बदरिया,

खाटू नगर को ये चली टोली,

प्यासी है दरस की सांवरिया,

अब ना देर लगाओ हे श्याम,

बाबा ने हमको बुलाया है,

जय श्री श्याम, बोलो जय श्री श्याम………..

चलो रे खाटू उठाओ निशान,

बाबा ने हमको बुलाया है,

चलो रे खाटू उठाओ निशान,

बाबा ने हमको बुलाया है,

सारे जग का है वो तारणहार,

बाबा ने हमको बुलाया है………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।