कब आएगा मेरा सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कब आएगा मेरा सांवरिया ,कब आएगा मेरा सांवरिया

जाने कब आएगा,मुझे अपना बनाएगा,

मेरे आँसु पूँछ कर मुझे गले लगाएगा

थक गए नैन मेरे ,रस्ता निहार के,

प्यासी प्यासी अँखियो में सपने बहार के,

जीवन बन जायेगा जब कान्हा आएगा

आंसू मेरे पूँछ कर.....

तुझसे उम्मीद मुझे तेरा ही सहारा हे,

निर्बल गरीब हु में, कोई ना हमारा हे,

कब तक बहलाएगा,कब तक तरसायेगा

आंसू मेरे पूँछ कर.....

बनो ना कठोर थोड़ी, दया से काम लो,

आकर के कन्हैया मेरे दामन को थाम लो

संजू गुण गायेगा, सेवक बन जायेगा

आंसू मेरे पूँछ कर.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।