दाती तेरा नाम

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

दाती तेरा नाम, दान देना तेरा काम,

तू बड़ी ही दिलवाली..

हाँ दाती तेरा नाम, दान देना तेरा काम,

तू बड़ी ही दिलवाली..

तेरे दरबार झुके सारा संसार,

की सबकी रखवाली..

सवाली ना दर से गया खाली,

सवाली ना दर से गया खाली.......

बड़ी दयावान, तू है करुणानिधान,

तूने गम की घटा टाली,

बड़ी दयावान, तू है करुणानिधान,

तूने गम की घटा टाली,

भक्तो के घर पर,

दया की नज़र ला देती हो खुशहाली,

सवाली ना दर से गया खाली,

सवाली ना दर से गया खाली,

जय हो माँ तेरी जय हो......

किसी का भी तुझसे माँ हाल ना छुपा,

सुख दुःख कोई जंजाल ना छुपा,

चाहे नज़दीक, चाहे हो दूरिया,

जानती है तू सबकी मजबूरिया,

कभी प्यार देती, कभी डांटती हो माँ,

फिर भी तो खुशिया ही बांटती हो माँ,

ममता तुम्हारी का जवाब नहीं माँ,

तेरे उपकारों का हिसाब नहीं माँ,

दाती तेरा नाम, दान देना तेरा काम,

तू बड़ी ही दिलवाली..

माँ दाती तेरा नाम, दान देना तेरा काम,

तू बड़ी ही दिलवाली..

तेरे दरबार झुके सारा संसार,

की सबकी रखवाली..

सवाली ना दर से गया खाली,

सवाली ना दर से गया खाली,

जय हो माँ तेरी जय हो.....

गुप्त करोड़ो तेरे हाथ माता,

देते है मुरादे दिन रात माता,

तुझे माँ सबकी लकीरो का पता,

भली बुरी सब तक़्दीरों का बता,

तुझपे भरोसा है जिसने किया,

बिन मांगे उसको तूने दिया,

जहाँ भी तू कर कोई जाती वही,

इंकार करना तो सीखा नहीं,

बड़ी दयावान, तू है करुणानिधान,

तूने गम की घटा टाली,

माँ बड़ी दयावान, तू है करुणानिधान,

तूने गम की घटा टाली,

भक्तो के घर पर..

दया की नज़र ला देती हो खुशहाली,

सवाली ना दर से गया खाली,

सवाली ना दर से गया खाली,

माँ दाती तेरा नाम, दान देना तेरा काम,

तू बड़ी ही दिलवाली..

दाती तेरा नाम, दान देना तेरा काम,

तू बड़ी ही दिलवाली..

तेरे दरबार झुके सारा संसार,

की सबकी रखवाली..

सवाली ना दर से गया खाली,

सवाली ना दर से गया खाली,

जय हो माँ तेरी जय हो.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।