हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे

नरेन्द्र चंचल
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे,

पाया तुझसे हमने वो प्यार कभी ना भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे।

हर साल भगतो की कुटिया में आते हो,

झोलिया मुरादों से प्रभु भर जाते हो,

झोलिया मुरादों से प्रभु भर जाते हो,

जो भी कोई माँगता है दिल खोल देते हो,

मुरझायी ज़िन्दगी को हरा कर जाते हो,

मुरझायी ज़िन्दगी को हरा कर जाते हो,

मनचाहे फल दिये खोले जो हमारे लिये,

मनचाहे फल दिये खोले जो हमारे लिये,

खुशियों के कभी ना वो भंडार भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे।

चोले गुनाहगारो के कर देते साफ़ वो,

भूलें भी हमारी सब कर जाते माफ वो,

भूलें भी हमारी सब कर जाते माफ हो,

तेरी तो अदालत बड़ी है रे सबसे,

कर जाते सबका ही सच्चा इंसाफ हो,

कर जाते सबका ही सच्चा इंसाफ हो,

बड़े दयावान हो करुनानिधान हो,

बड़े दयावान हो करुनानिधान हो,

तेरी मेहरबानियाँ ना सरकार भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे।

भाग्य जगा के प्रभु तुम चले जाओगे,

हर घड़ी हर पल याद हमे आओगे,

हर घड़ी हर पल याद हमे आओगे,

अगले वर्ष फिर आना नही भूलोगे,

निर्दोष करुणा की सुधा बरसाओगे,

निर्दोष करुणा की सुधा बरसाओगे,

सिद्धियों के दाता तुम परमो विधाता तुम,

सिद्धियों के दाता तुम परमो विधाता तुम,

हम ना तुम्हारे कभी दरबार भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे,

पाया तुझसे हमने जो वो प्यार कभी ना भूलेंगे,

हे गणपती बप्पा तेरे उपकार कभी ना भूलेंगे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।