गणपती जी महाराज दर्शन दे जाओ

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

हे गणपती जी महाराज दर्शन दे जाओ,

दर्शन दे जाओ, दर्शन दे जाओ,

हे गणपती जी महाराज दर्शन दे जाओ।।

तुम बिन कोई शुभ काम ना होता,

बल बुद्धि का काम ना होता,

हर काम करने आसान देवा आ जाओ,

गणपती जी महाराज दर्शन दे जाओ।।

चूहे की सवारी तुमको भाये,

मोदक लड्डू तुमको भाये,

जीवों में भरने प्राण देवा आ जाओ,

गणपती जी महाराज दर्शन दे जाओ।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।