मुझे राधारमण तेरो सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे राधारमण तेरो सहारा,

चले आओ.. नहीं तुम बिन गुजारा,

मुझे राधारमण तेरो सहारा।।

चैन मिल जायेगा बेचैनियों को,

दर्श दिखला दो फिर से दोबारा,

चले आओ.. नहीं तुम बिन गुजारा,

मुझे राधारमण तेरो सहारा।।

मुझको बरबस डुबो दो राम रस में,

और दिखलाओ ना कोई किनारा,

चले आओ.. नहीं तुम बिन गुजारा,

मुझे राधारमण तेरो सहारा।।

मैं भिखारी तुम्हारे द्वार का हु,

मांगता हु सदा तेरा ही द्वारा,

चले आओ.. नहीं तुम बिन गुजारा,

मुझे राधारमण तेरो सहारा।।

तुमको राधारमण हरपल निहारु,

मेरी नज़रों को दो ऐसा नज़ारा,

चले आओ.. नहीं तुम बिन गुजारा,

मुझे राधारमण तेरो सहारा।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।