दुनिया कहती है ये हारे का सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम धनी थारे दर पर आवे नर और नार,

दुनिया कहती है ये हारे का सरकार॥

रोज नया नया शृंगार सजाये,

रंग बिरंगा थारे बाग पहराये,

जो भी थारे दर पर जावे एक बार,

दुनिया कहती है......

श्याम के दर पर जो भी आये,

श्याम कुंड में नीत ही नहाये,

बाबा के दर्शन से होगा उपकार,

दुनिया कहती है......

जिस दिन से लागी प्रीत है तुम्हारी,

उस दिन से जागी किस्मत माहरी,

‘सचिन’ ये कहता बाबा तुम बिन,

दुनिया है बेकार,

दुनिया कहती है ये हारे का सरकार.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।