क्या रिश्ता है तेरा मुझसे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब जब भी मैं हारा,

तूने लिया है मुझको थाम,

क्या रिश्ता है तेरा,

मुझसे ओ बाबा श्याम,

जब जब भी मैं हारा,

तूने लिया है मुझको थाम.....

ना नरसी शबरी मैं,

ना ही मैं तो मीरा,

ना ही मैं सुदामा जैसा मित्र हूँ तेरा,

पर तूने बनाये बाबा मेरे,

बिगड़े हुए हर काम

तुमने बनाये बाबा मेरे,

बिगड़े हुए हर काम,

क्या रिश्ता है तेरा,

मुझसे ओ बाबा श्याम......

दुनिया की लाजे मुझको,

प्रीत पराई

तुम ही पिता हो,

मेरे तुम्ही मेरे भाई

जब भी विपदा आई,

मैंने लिया है तेरा नाम

क्या रिश्ता है तेरा,

मुझसे ओ बाबा श्याम......

‘हितु’ को बाबा एक तेरा सहारा,

तेरे नाम से पहचाने संसार सारा,

मैं ना चूका पाऊंगा,

तेरे एहसानो का दाम

क्या रिश्ता है तेरा,

मुझसे ओ बाबा श्याम.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।