वीर बजरंगी बाला बाबा मेंहदीपुर वाला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मस्त मलंगा होकर नाचे ले के राम का नाम

वीर बजरंगी बाला,बाबा मेंहदीपुर वाला॥

काल तुझसे घबराए,निकट न तेरे आए

शनि है मित्र तुम्हारा,राहू डर से थर्राए

कोई कर न पाए ऐसे कर दिखाए काम

वीर बजरंगी बाला,बाबा मेंहदीपुर वाला-॥

जहाँ श्रीराम का किर्तन,करें मिल सब सेवक जन

वहाँ ये तय है समझ लो,रहता है बाबा बजरंग

श्वाँस श्वाँस से रोम रोम से जपता सीता राम

वीर बजरंगी बाला,बाबा मेंहदीपुर वाला-॥

बालाजी को जपने से,राम भी मिल जाते हैं

नाम सुन बजरंगी का,शत्रु सब हिल जाते हैं

हर कठिनाई दुख संकट को कर देता नाकाम

वीर बजरंगी बाला,बाबा मेंहदीपुर वाला-॥

शिरोमणि भगतों में तू,संत है संतों में तू

रूप विक्राल विशाला,वीर बलवंतों में तू

दास का दिल 'मोहित' तुझपर तू है मेरी जान

वीर बजरंगी बाला,बाबा मेंहदीपुर वाला-॥

मोहित साईं(भजन गायक एवं लेखक)

अयोध्याधाम

09044466616

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।