सुबह उठके माँ से जब बात होती है

पारंपरिक
श्री राम भजन दुर्गा भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

सुबह उठके माँ से जब बात होती है,

ख़ुशी पूरा दिन मेरे साथ होती है.....

नित सवेरे उठके ज्योत जगाता हूँ,

मैया जी के दर्शन में ज्योति मैं पता हूँ,

वोही मेरी पहली मुलाकात होती है,

ख़ुशी पूरा दिन मेरे साथ होती है,

सुबह उठके माँ से जब बात होती है......

घर से निकलता हुँ जो भी अपने काम से,

माँ की कृपा से बन जाता वो आराम से,

यहाँ अपने नसीबो की बात होती है,

ख़ुशी पूरा दिन मेरे साथ होती है,

सुबह उठके माँ से जब बात होती है....

पूरा दिन मेरे दिल मे रहती माँ की याद है,

उनको माँ शेरोवाली देती मुराद है,

यहाँ नित रेहमतो की बरसात होती है,

ख़ुशी पूरा दिन मेरे साथ होती है,

सुबह उठके माँ से जब बात होती है....

सारा दिन खुशियो की होती बरसात है,

जिधर भी जाऊ मिलती सुखो की सौगात है,

भक्तो पे भी ऐसी करामात होती है,

ख़ुशी पूरा दिन मेरे साथ होती है,

सुबह उठके माँ से जब बात होती है,

ख़ुशी पूरा दिन मेरे साथ होती है,

ख़ुशी पूरा दिन मेरे साथ होती है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।