मेरे बन जाए बिगड़े काम

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन्द तेरे आने से,

आने से तेरे आने से...

मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन्द तेरे आने से॥

मेरी गलियाँ देवा सुनी पड़ी है,

सुनी पड़ी है देवा सुनी पड़ी है,

मेरी गलियाँ में मच जाए धूम गजानन्द तेरे आने से,

मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन्द तेरे आने से॥

मेरी बगियाँ देवा सुनी पड़ी है,

सुनी पड़ी है देवा सुनी पड़ी है,

मेरी बगियाँ में खिल जाए फुल गजानन्द तेरे आने से,

मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन्द तेरे आने से॥

मेरा अंगना देवा सुना पड़ा है,

सुना पड़ा है देवा सुना पड़ा है,

मेरे अंगना में आए बहार गजानन्द तेरे आने से,

मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन्द तेरे आने से॥

मेरा मंदिर देवा सुना पड़ा है,

सुना पड़ा है देवा सुना पड़ा है,

मेरे मंदिर में जग जाए ज्योत गजानन्द तेरे आने से,

मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन्द तेरे आने से॥

मेरा पलना देवा सुना पड़ा है,

सुना पड़ा है देवा सुना पड़ा है,

हो मेरे पलने में झूले नंदलाला गजानन्द तेरे आने से,

मेरे बन जाए बिगड़े काम गजानन्द तेरे आने से॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।