देखो अवध मे मच रही धूम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

देखो अवध मे मच रही धूम,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे,

मनड़े रा पंछी तो उड़ उड़ जाये,

मैं तो नाचूँ अवध मे झूम,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे,

देखो अवध मे मच रही धूम,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे॥

स्वर्ग से सुन्दर बनेगा नज़ारा,

चाहे देख लो सारा जग घूम,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे,

देखो अवध मे मच रही धूम,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे॥

घर घर मे खुशियाँ है जैसे दिवाली,

सारे भक्तों को मिलेगा सुकून,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे,

देखो अवध मे मच रही धूम,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे॥

जय श्री राम मेरे कानों को भाये,

पूरी दुनिया मे गूंजेगी गूंज,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे,

देखो अवध मे मच रही धूम,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे॥

शुभ दिन की बेला की सबको बधाई,

"सोनी" रहमत हुई है भरपूर,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे,

देखो अवध मे मच रही धूम,

नज़ारा बड़ा प्यारा लगे॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।