मेरा सर्वेश्वर मेरा है श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा सर्वेश्वर मेरा है श्याम,

श्याम सिवा ना दूजा नाम,

बड़ा दिलवाला है खाटूवाला मेरा,

हारे का सहारा है खाटूवाला मेरा।।

ये निगाहें तेरी,

करुणा से भरी है भारी,

शोभा तेरी मोहे,

हे श्याम ओ मेरे बिहारी,

लगता मुझे बाबा मेरा,

बड़ा भोला भाला है खाटूवाला मेरा,

हारे का सहारा है खाटूवाला मेरा।।

थक के जब भी हारा,

बाबा तू ही बना है सहारा,

माथा टेका दर पे,

हर संकट से तूने उबारा,

हर सुख में हर दुःख में,

मेरा रखवाला है खाटूवाला मेरा,

हारे का सहारा है खाटूवाला मेरा।।

मन थके या तन ये,

पग पग पे तू रहता है संग में,

क्या करूँगा धन का,

जब तू है मेरे जीवन में,

जब भी घिरा मुश्किल में,

मुझको संभाला है खाटूवाला मेरा,

हारे का सहारा है खाटूवाला मेरा।।

तेरे नाम का सहारा,

जिसने भी ओ बाबा है पाया,

उसको तूने नवाजा,

उसको ही तो दर पे बुलाया,

‘चंपा’ पर किरपा तेरी,

तुझसे उजाला है खाटूवाला मेरा,

हारे का सहारा है खाटूवाला मेरा।।

मेरा सर्वेश्वर मेरा है श्याम,

श्याम सिवा ना दूजा नाम,

बड़ा दिलवाला है खाटूवाला मेरा,

हारे का सहारा है खाटूवाला मेरा।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।