घर आओ श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे घर आजा तेरे लाड लड़ाऊं,

माखन और मिश्री का भोग लगाऊं,

मीठे मीठे भजनो से तुमको रिझाऊं,

मेरे घर आजा.......

बैठा हूँ कन्हैया कबसे तेरे इंतज़ार में,

दीवाना बना हूँ मोहन मैं तो तेरे प्यार में,

अब आओगे मैं तो शूकर मनाऊं,

माखन और मिश्री का भोग लगाऊं,

मेरे घर आजा.......

फूलों से सजाया हमने बाबा तेरा द्वारा,

एक बार आजा फिर जाना ना दोबारा,

मन के मंदिर में श्याम तुमको बिठाऊँ,

माखन और मिश्री का भोग लगाऊं,

मेरे घर आजा.......

श्रद्धा और भाव से तेरा भोग ले आया,

जैसे भी दिया है तूने तेरे लिए लाया,

जीवन भर में बाबा तेरे भजन सुनाऊँ,

माखन और मिश्री का भोग लगाऊं,

मेरे घर आजा.......

अपने दीवाने को ना ज्यादा तरसाओ,

आओ कन्हैया आओ दर्श दिखाओ,

चरण दबाऊं तेरे चरण दबाऊं,

माखन और मिश्री का भोग लगाऊं,

मेरे घर आजा.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।