आएंगे मेरे राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

आज आएंगे भगवान,

जिनका नाम है राजा राम,

बनके हमारे मेहमान रे,

पग पग पे बिछा दो अपने प्राण रे ,

आवो राम, आवो राम, आवो राम.....

एक राजा दशरथ पिता है जिनके,

कौशल्या है माता,

राजभवन सब छोड़ चले हैं,

वन वन दोनों भ्राता,

संग में, सीता माता,

चूम लो, उन चरणों को जिन पर,

धरती भी करें अभिमान रे,

पग पग पे बिछा दो अपने प्राण रे,

पग पग पे बिछा दो अपने प्राण रे,

आवो राम, आवो राम, आवो राम,

आएंगे प्रभु राम, हां आएंगे प्रभु राम.....

पाप कटे जन्मों के,

जीवन सफल हुआ है मेरा,

पार करो हमें नदियों से,

भवसागर के खेवईया,

दुखियों के दुख हरने भगवन,

आए धरती पर इंसान रे,

पग पग पे बिछा दो अपने प्राण रे,

पग पग पे बिछा दो अपने प्राण रे,

आवो राम, आवो राम, आवो राम,

आएंगे प्रभु राम, हां आएंगे प्रभु राम.....

ना तेरा ना मेरा वह तो,

सबके राम रमैया है,

छम छम घुंघरू बांध के,

नाचे हनुमत ता ता थैया रे,

अब जागे हैं भाग्य हमारे,

मिला भक्ति वरदान दे,

पग पग पे बिछा दो अपने प्राण रे,

पग पग पे बिछा दो अपने प्राण रे,

आवो राम, आवो राम, आवो राम,

आएंगे प्रभु राम, हां आएंगे प्रभु राम......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।