सुनले साई दुनिया के पालनहारे

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

द्वारे पे तेरे आया, झोली पसारे,

ओ सुनले साई, दुनिया के पालनहारे।।

सुनके पुकार मैं दर तेरे आया,

मेरे ये नैना साई, तुझको निहारे,

ओ सुनले साई, दुनिया के पालनहारे।।

दीन दुखी के दुःख को हरना,

खाली झोली सबकी भरना,

यही आशा लेकर सारे भगत पुकारे,

ओ सुनले साई, दुनिया के पालनहारे।।

शिर्डी में साई देखा ये नज़ारा,

सब भक्तो का भाग्य सवारा,

अजय भी बाबा तेरे खड़ा है द्वारे,

ओ सुनले साई, दुनिया के पालनहारे।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।