पूजा करे संसार

पारंपरिक
महादेव भजन दुर्गा भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

पूजा करे संसार माँ तेरी पूजा करे,

पूजा करे संसार अम्बे तेरी पूजा करे।।

तेरी पूजा को ब्रह्मा जी आये,

ब्रह्मा जी आये संग ब्रह्मानी को लाये,

कमल पे होके सवार, माँ तेरी पूजा करे,

पूजा करे संसार माँ तेरी पूजा करे।।

तेरी पूजा को विष्णु जी आये,

विष्णु जी आये संग लक्ष्मी जी को लाये,

गरुड़ पे होके सवार, माँ तेरी पूजा करे,

पूजा करे संसार माँ तेरी पूजा करे।।

तेरी पूजा को शिवजी आये,

शिवजी आये संग गौरा जी को लाये,

नंदी पे होके सवार, माँ तेरी पूजा करे,

पूजा करे संसार माँ तेरी पूजा करे।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।