पार्वती लाल करे सबको निहाल जी

अनुराधा पौडवाल
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

पार्वती लाल करे सबको निहाल जी,

विघ्न हरण सुख दायी गणपति तेरी जय हो,

भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो॥

देवन देव सूत शंभू अविनासी का,

जो जापे नाम तेरा कटे चौरासी का,

विघ्न मिटाये रिद्धि सिद्धि घर आये,

विघ्न हरण सुख दायी गणपति तेरी जय हो,

भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो॥

गणपति बाबा तेरी होती पूजा होती घर घर,

जन जन पाए तुमसे ही खुशियों का वर,

धुप दीप गंगा जल पान पुष्प मोदक थाल सजाई,

भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो,

विघ्न हरण सुख दायी गणपति तेरी जय हो,

भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो॥

आरती गाये सुबह शाम गजानन की,

सेवक सरल मांगे धुल चरनन की, धुल चरण की..

मन हो वास पूरी देवा आस,

महिमा तेरी लगन से गयी गणपति तेरी जय हो,

विघ्न हरण सुख दायी गणपति तेरी जय हो,

भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।