आया मैया का बुलावा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

आया मैया का बुलावा दर पे जायेंगे जरुर,

मैया रानी को..

मैया रानी को..

मैया रानी को दिल की बात हम बताएँगे जरुर.....

कटरा से हम पैदल जावा संग भगतो के टोले जी,

बच्चे बूढ़े नर नारी सब जय माता दी बोले जी,

कटरा से हम पैदल जावा संग भगतो के टोले जी,

बच्चे बूढ़े नर नारी सब जय माता दी बोले जी,

भोली भाली मैया करती सबके माफ़ कसूर,

मैया रानी को..

मैया रानी को..

मैया रानी को दिल की बात हम बताएँगे जरुर......

जिसको देखो आज सभी पे मैया का रंग छाया है,

वो ही है किस्मत वाला जिसको मैया ने बुलाया है,

जिसको देखो आज सभी पे मैया का रंग छाया है,

वो ही है किस्मत वाला जिसको मैया ने बुलाया है,

हम भी जाकर माँ का शुकर मनाएंगे जरुर,

मैया रानी को..

मैया रानी को..

मैया रानी को दिल की बात हम बताएँगे जरुर.....

सच्चे दिल से जो भी भगतो मैया के दर जाते हैं,

मैया की कृपा से वो जीवन भर मौज उड़ाते हैं,

सच्चे दिल से जो भी भगतो मैया के दर जाते हैं,

मैया की कृपा से वो जीवन भर मौज उड़ाते हैं,

सबकी विनती सुनती ऐसा मैया का दस्तूर,

मैया रानी को..

मैया रानी को..

मैया रानी को दिल की बात हम बताएँगे जरुर.....

‘ममता’ और ‘सतपाल रहोटिया’ मैया के गुण गाते हैं,

श्रधा और विश्वास मैया तेरी जोत जलाते हैं,

ममता और सतपाल रहोटिया मैया के गुण गाते हैं,

श्रधा और विश्वास मैया तेरी जोत जलाते हैं,

भीमसेन माँ के दर कभी ना होना दूर,

मैया तेरी भी खुशियों से झोली भर देगी भरपूर,

मैया तेरी भी खुशियों से झोली भर देगी भरपूर,

मैया रानी को..

मैया रानी को..

मैया रानी को दिल की बात हम बताएँगे जरुर......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।