मैं करता रहूं श्याम तेरा शुक्राना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं करता रहूं हर दम मैं करूँ हर घड़ी करूँ बाबा,

तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना श्याम तेरा शुक्राना,

रहूं सदा तेरे चरणों में तू कभी ना ठुकराना,

तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना श्याम तेरा शुक्राना ॥

तू ही बाबा शान हमारी तू ही श्याम है जान हमारी,

तेरे बदौलत ही दुनिया में आज बनी पहचान हमारी,

मुझे जो भी दिया मेरे श्याम पिया मैं कहूं ये अफसाना,

तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना श्याम तेरा शुक्राना ॥

तू है जग का पालनहारा तू है सबका तारणहारा,

नाव फसी है भवर में मेरी रो रो कहे ये दिल बेचारा,

कर मुझ पे करम तेरे सेवक हम लाया मैं नज़राना,

तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना श्याम तेरा शुक्राना ॥

तू ही हारे का है सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा,

तूने जिसकी बिगड़ी बनाई वो दुनिया में कभी ना हारा,

तूने सबको दिया मेरे श्याम पिया कुछ मुझे भी दे जाना,

तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना तेरा शुक्राना श्याम तेरा शुक्राना.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।