हम श्याम बिहारी के चेले है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम श्याम बिहारी के चेले है,

बीत गए जुग दास पुराने,

दाता के दर पे ही खेले है,

हम श्याम बिहारी के चेले है॥

कितना भादो जेठ भतेरा,

कितना कार्तिक फागण घनेरा,

छोटे से जीवन में ही देखे,

हमने कितने मेले है,

हम श्याम बिहारी के चेले है॥

देखी कितनी माडी निवाई,

श्याम धनी ने सारी निभाई,

तुफ़ा भरे जीवन से पूछो,

कितनी सकंट झेले है,

हम श्याम बिहारी के चेले है॥

तेरी नज़र से ही कितने निहारे,

भक्त बडेरा ही काज सवारे,

श्याम बहादुर साथ हमारे,

सोच ना लेना अकेले है,

हम श्याम बिहारी के चेले है॥

टेढ़ी मेढी बाता ने सो ही,

समझे चतुर खिलाडी हो वो ही,

श्याम धनी भगतां को भिड़ी,

देखो जद ही नवेले हैं,

हम श्याम बिहारी के चेले है॥

हम श्याम बिहारी के चेले है,

बीत गए जुग दास पुराने,

दाता के दर पे ही खेले है,

हम श्याम बिहारी के चेले है.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।