लग जायेगी लगन धीरे धीरे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

लग जायेगी लगन धीरे धीरे,

लग जायेगी लगन धीरे धीरे,

मैया जी होगा मिलन धीरे धीरे,

मैया जी होगा मिलन धीरे धीरे॥

कर ले भरोसा, मैया पे प्यारे,

छोड़ दे झूठे जग के सहारे,

जुड़ जाएगा ये मन धीरे धीरे,

मैया जी होगा मिलन धीरे धीरे,

मैया जी होगा मिलन धीरे धीरे॥

ध्यानूं सरिका कर ले समर्पण,

ध्यानूं सरिका कर ले समर्पण,

चरणों में कर ले, खुद को तू अर्पण,

धड़क उठेगी, अगन धीरे धीरे,

मैया जी होगा मिलन धीरे धीरे,

मैया जी होगा मिलन धीरे धीरे॥

दिल को लगा ले, चरणों में प्यारे,

दिल को लगा ले, चरणों में प्यारे,

हर्ष रहेगी संग ये तुम्हारे,

महसूस होगी छुअन धीरे धीरे,

मैया जी होगा मिलन धीरे धीरे,

मैया जी होगा मिलन धीरे धीरे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।