बहुत प्यार करते हैं तुम्हे सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू की गलियों में खुशबू है तेरी,

कहीं लग ना जाए नज़र श्याम मेरी,

क्यों सजते संवरते हो.. इतना सांवरे,

बहुत प्यार करते हैं तुम्हे सांवरे,

दया की नज़र हम पे,

कृपा की नज़र हम पे करो सांवरे,

बहुत प्यार करते हैं तुम्हे सांवरे।।

पहली नज़र में दीवाना बनाया,

मुझे तुमने बाबा गले से लगाया,

कैसे करूँ तेरा शूकर सांवरे,

बहुत प्यार करते हैं तुम्हे सांवरे।।

सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो,

तुम एक बार खाटू आकर तो देखो,

जो चाहोगे तुम वो देगा सांवरे,

बहुत प्यार करते हैं तुम्हे सांवरे।।

खाटू की गलियों में खुशबू है तेरी,

कहीं लग ना जाए नज़र श्याम मेरी,

क्यों सजते संवरते हो.. इतना सांवरे,

बहुत प्यार करते हैं तुम्हे सांवरे,

दया की नज़र हम पे,

कृपा की नज़र हम पे करो सांवरे,

बहुत प्यार करते हैं तुम्हे सांवरे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।