खाटू वाले कर दो दया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले कर दो दया,

तेरे बालक बुलाते हैं, मैं पुकारूँ दर खड़ा………..

तेरे बिन बाबा कोई नही मेरा,

में हूँ इस जग का सताया,

छोड़ सारी दुनिया को ए मुरली वाले, तेरी शरण में हूँ आया,

गले से लगा ले, मेरे दुखड़े मिटा दे,

गिरते हुए को उठाले,

खाटू वाले कर दो दया,

तेरे बालक बुलाते हैं, मैं पुकारूँ दर खड़ा………..

मैं तेरी शरण में बैठा हूं गुमसुम, तेरे सहारे हूं आया,

कोई सुने ना तेरे बिन ओ प्यारे , तेरा नाम ही होठों पे आया,

चरणों से लगा लो, मुझे अपना बना लो,

ओ जग के रखवाले,

खाटू वाले कर दो दया,

तेरे बालक बुलाते हैं, मैं पुकारूँ दर खड़ा………..

किसको बुलाऊ किसको सुनाऊं, कोई नहीं जग में मेरा,

तुझको रिझाऊं तुझको मनाऊ,

अब तो भरोसा है तेरा,

नजर में हूं तेरी, सुनले तू मेरी,

नैया है तेरे हवाले,

खाटू वाले कर दो दया,

तेरे बालक बुलाते हैं, मैं पुकारूँ दर खड़ा………..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।