खाटू वाला खुद खाटू से तेरे लिए आएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाला खुद खाटू से तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा,

खाटू वाला खुद खाटू से तेरे लिए आएगा॥

तुझको तो बस इतना करना श्याम से नेह लगाना है,

दींन दुखी निर्बल का हर दम तुझको साथ निभाना है,

तुझपे अपना प्रेम लुटाने, तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा॥

दुनिया वाले क्या कहते हैं उसपे ना तू विचार कर,

श्याम के आगे करके समर्पण जो भी मिले स्वीकार कर,

हार के खुद को तुझको जिताने, तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा॥

जितनी भी उलझन हैं ‘मोहित’ श्याम उसे हल कर देगा,

पापों से मुक्ति देकर के जीवन सफल ये कर देगा,

केवट बनकर पार लगाने, तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा॥

खाटू वाला खुद खाटू से तेरे लिए आएगा,

मोरछड़ी ले लीले चढ़के, संग ख़ुशी लाएगा।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।