धीरज धर मनवा सांवरा आने वाला है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

धीरज धर मनवा सांवरा आने वाला है,

सर पे तेरे मोरछड़ी लहराने वाला है,

आने वाला है, सांवरा आने वाला है,

धीरज धर मनवा सांवरा आने वाला है।

बहुत सताया बहुत रुलाया,

बहुत तुझे तड़पाया है,

चुपके तेरी नींद चुरा कर,

कितनी रात जगाया है,

बड़े स्नेह से आकर,

ह्रदय लगाने वाला है,

आने वाला है,

सांवरा आने वाला है

धीरज धर मनवा,

सांवरा आने वाला है।

माया ने तुझको जकड़ा है,

मोह ने तुझको घेरा है,

काम क्रोध मद लोभ,

और अहंकार का डेरा है,

इन सारे दोषों से,

तुझे छुड़ाने वाला है,

आने वाला है,

सांवरा आने वाला है

धीरज धर मनवा,

सांवरा आने वाला है।

गुरु रूप धर कर आएगा,

प्रेम सुधा बरसायेगा,

तुझको सखी बना,

बंसी में प्रेम के नग़में गायेगा,

भव सागर से तुझको,

पार कराने वाला है

आने वाला है,

सांवरा आने वाला है

धीरज धर मनवा,

साँवरा आने वाला है,

सर पे तेरे मोरछड़ी,

लहराने वाला है,

आने वाला है,

सांवरा आने वाला है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।