दुनियाँ से हार कर जो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनियाँ से हार कर जो,

चौखट पे तेरी आए,

मेरा श्याम खाटू वाला,

हारे को भी जिताए,

दुनियाँ से हार कर जो,

चौखट पे तेरी आए………….

मतलब की दुनियाँ सारी,

बाबा की सच्ची यारी,

भटके हुओ को बाबा,

रस्ता तू ही दिखाए,

दुनियाँ से हार कर जो,

चौखट पे तेरी आए……………

जिनका ना कोई जग में,

उनके हैं बाबा संग में,

जिनका ना कोई जग में,

उनके हैं बाबा संग में,

दुनियाँ से हार कर जो,

चौखट पे तेरी आए,

मेरा श्याम खाटू वाला,

उनको भी भी जिताए…………..

तुमसा ना कोई साथी,

तुमसा नहीं सहारा,

मेरे थे भाग सोये,

जो तूने ही जगाए,

दुनियाँ से हार कर जो,

चौखट पे तेरी आए,

मेरा श्याम खाटू वाला,

हारे को भी जिताए,

दुनियाँ से हार कर जो,

चौखट पे तेरी आए......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।