आना होगा रे हर बार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आना होगा रे हर बार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे,

है भरोसे तेरे परिवार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे॥

हमने तो तुझको माना है,

तुझको ही दिल में बसाया है,

सच्चे भावों से सांवरिया,

तुझको ही हमने रिझाया है,

तुम जगत के पालनहार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे।

तुम पर ही पूरा भरोसा है,

सबसे ऊंची तुम सिफारिश हो,

कहीं और न जाना पड़े बाबा,

हरदम तुम से ही गुजारिश हो,

तेरी ही रहे दरकार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे।

आओगे नहीं तो कौन भला,

मुश्किल में साथ निभाएगा,

तेरे होते गर लाज गई,

झूठा रिश्ता कहलाएगा,

तेरे होते ना होवे हार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे।

तुमसे मिलकर ऐसा लगता,

जन्मों का बंधन है तुमसे,

पूरा परिवार दीवाना तेरा,

सब आस लगाए हैं तुमसे,

राकेश की सुन ले पुकार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे,

प्रतीक की सुन ले पुकार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे,

आना होगा हर बार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे,

आना होगा रे हर बार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे,

है भरोसे तेरे परिवार,

मेरा विश्वास नहीं टूटे॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।