मुझे बेटा कहके बुलाना पड़ेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे बेटा कहके बुलाना पड़ेगा,

जब जब पुकारू बाबा,

देने सहारा तुमको आना पड़ेगा,

मुझे बेटा कहके बुलाना पड़ेगा॥

कदम डगमगाए तो सहारा भी दोगे,

भटकने लगूँगा तो इशारा भी दोगे,

ओ हमसफर.. बनके नज़र,

रस्ता जीवन का तुमको दिखाना पड़ेगा,

मुझे बेटा कहके बुलाना पड़ेगा॥

ये माना की भगतों में शामिल नही हुँ,

चरणों के तेरे मैं काबिल नही हुँ,

लाख बुरा.. लाख हुँ पापी,

रिश्ता फ़िर भी तुमको निभाना पड़ेगा,

मुझे बेटा कहके बुलाना पड़ेगा॥

तुमको पिता हमने युही ना चुना है,

तू हारे का साथी है, ये हमने सुना है,

अगर सच है ये.. जब भी हारू,

तुमको आकर मुझको जिताना पड़ेगा,

मुझे बेटा कहके बुलाना पड़ेगा॥

मुझे दोगे दर्शन, मैं जब दर पे आऊँ,

तुम भी मुस्कुराओगे, मैं जब मुस्कुराऊँ,

‘रजनी’ तेरी ‘सोनू’ भी तेरा,

जग को ये भी आकर बताना पड़ेगा,

मुझे बेटा कहके बुलाना पड़ेगा॥

मुझे बेटा कहके बुलाना पड़ेगा,

जब जब पुकारू बाबा,

देने सहारा तुमको आना पड़ेगा,

मुझे बेटा कहके बुलाना पड़ेगा॥

जय श्री श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।